हरदोई, मई 1 -- हरदोई। सहायक संभागीय परिवहन अधिकारी प्रशासन प्रवर्तन अरविंद कुमार ने बताया कि स्कूली वाहन स्वामियों, विद्यालय प्रबंधकों, प्रधानाचार्यों को पत्र भेजा गया है। उन्हें निर्देशित किया गया है कि जिन स्कूली वाहनों के प्रपत्र परमिट, फिटनेश, बीमा, प्रदूषण आदि समाप्त हो गया है उनकी उक्त कार्रवाई तीन दिन में पूरी कराएं। छापेमार कार्रवाई के दौरान यदि वाहन परमिट, फिटनेस, बीमा, प्रदूषण आदि की वैधता समाप्त पाई गई तो उसके विरुद्ध कड़ी कार्रवाई की जाएगी।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...