गोरखपुर, सितम्बर 16 -- गोरखपुर, निज संवाददाता। गोरखपुर संभाग में स्कूली वाहनों की सुरक्षा व्यवस्था को लेकर 14 से 19 सितंबर तक छह दिवसीय विशेष जांच अभियान 'मिशन सेफ फ्यूचर 3.0' चलाया जा रहा है। संभागीय परिवहन अधिकारी नरेश कुमार वर्मा ने बताया कि गोरखपुर, महराजगंज, देवरिया और कुशीनगर के सभी सरकारी व निजी स्कूलों के वाहन चालकों का स्थानीय पुलिस से शत-प्रतिशत चरित्र सत्यापन अनिवार्य है। बिना सत्यापन चालक के वाहन चलाते मिलने पर चालक और स्कूल प्रबंधन के खिलाफ कार्रवाई होगी। नियम के तहत प्रत्येक स्कूली वाहन में परिचर और शिक्षक की मौजूदगी अनिवार्य है। छात्राओं के सफर करने पर महिला परिचर की उपस्थिति जरूरी होगी। यह भी पढ़ें- 18 स्कूली वाहनों का चालान, सात वाहन सीज प्रत्येक विद्यालय में विद्यालय परिवहन सुरक्षा समिति का गठन भी अनिवार्य है। समिति में ...