स्कूली वाहनों के खिलाफ समन्वय बनाकर मिशन सेफ फ्यूचर 2.0 अभियान चलाए: डीएम
हापुड़, अगस्त 12 -- डीएम की अध्यक्षता में जिला मुख्यालय स्थित सभागार कक्ष में जनपदस्तरीय सड़क सुरक्षा समिति तथा जिला विद्यालय यान सुरक्षा समिति की बैठक का आयोजन किया गया। डीएम ने स्कूली बच्चों की सुरक्षा, अनफिट वाहनों के संचालन और हाईवे पर दुर्घटनाओं की रोकथाम को लेकर दिशा निर्देश दिए। डीएम ने जिले में अनफिट स्कूली वाहनों के खिलाफ मिशन सेफ फ्यूचर 2.0 अभियान चलाकर सभी संबंधित विभागों को आपसी समन्वय से सख्त कानूनी कार्रवाई करने के निर्देश दिए। एआरटीओ प्रवर्तन रमेश कुमार चौबे ने बताया कि निर्धारित सुरक्षा मानकों और वैधानिक प्रावधानों के बावजूद 30 विद्यालयों के वाहन बिना वैध फिटनेस के संचालित हो रहे हैं। इसपर डीएम कविता मीना ने जिला विद्यालय निरीक्षक, बेसिक शिक्षा अधिकारी और विद्यालय प्रतिनिधियों को अविलंब इन वाहनों के प्रपत्र और फिटनेस सही क...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.