औरैया, मार्च 28 -- औरैया, संवाददाता। स्कूली वाहनों की सुरक्षा को लेकर परिवहन विभाग ने सख्ती बढ़ा दी है। क्षेत्रीय परिवहन अधिकारी (संभागीय) कानपुर के निर्देश पर 1 अप्रैल से 15 अप्रैल 2026 तक विशेष फिटनेस जांच अभियान चलाया जाएगा। इस दौरान जनपद में संचालित सभी स्कूल वाहनों का शत-प्रतिशत भौतिक सत्यापन किया जाएगा। जारी आदेश के अनुसार, परिवहन विभाग के अधिकारी अपने-अपने क्षेत्रों में स्कूलों में पहुंचकर वाहनों की जांच करेंगे। जांच में वाहन की फिटनेस, सुरक्षा मानकों, दस्तावेजों और संचालन की स्थिति का गहन परीक्षण किया जाएगा। अधिकारियों को निर्देश दिए गए हैं कि निरीक्षण के दौरान प्रत्येक वाहन की रिपोर्ट तैयार कर संबंधित स्कूल प्रबंधन को उपलब्ध कराई जाए। आदेश में स्पष्ट कहा गया है कि यदि कोई वाहन निर्धारित मानकों के अनुरूप नहीं पाया जाता है या उसकी स...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.