कुशीनगर, मार्च 8 -- कुशीनगर। डीएम महेंद्र सिंह तंवर के आदेश पर परिवहन विभाग कुशीनगर द्वारा जनपद में पंजीकृत स्कूली वाहनों की फिटनेस की वैधता सुनिश्चित करने के लिए आगामी 10 मार्च से सघन जांच एवं प्रवर्तन की कार्रवाई करेगा। जिम्मेदार पंजीकृत 1672 स्कूली वाहनों की जांच करेंगे तथा बिना फिटनेस वाले वाहनों को थाने में सीज कराने का काम करेंगे। पिछले दो दिन की जांच में एआरटीओ ने दो वाहनों को सीज कराकर कसया व पडरौना थाने में बंद कराया है।सहायक सम्भागीय परिवहन अधिकारी मोहम्मद अजीम ने बताया कि पूर्व में आयोजित जनपद स्तरीय सड़क सुरक्षा समिति की बैठक में जिलाधिकारी ने शैक्षणिक वर्ष प्रारम्भ होने के पूर्व स्कूली वाहनों की जांच के लिए आदेश दिया था। एआरटीओ ने बताया कि अभियान 10 मार्च से शुरू होकर आगामी 31 मार्च तक लगातार चलेगा। इसमें सभी 1672 स्कूल वाहनो...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.