गोरखपुर, मार्च 7 -- गोरखपुर, निज संवाददाता। नए शैक्षणिक सत्र की शुरुआत को देखते हुए परिवहन विभाग ने जिले में पंजीकृत स्कूली वाहनों की फिटनेस जांच के लिए मार्च माह में विशेष अभियान चलाने का निर्णय लिया है। सम्भागीय परिवहन अधिकारी (प्रवर्तन) संजय झा के अनुसार अभियान के तहत ऐसे सभी स्कूली वाहनों की सघन जांच की जाएगी जिनकी फिटनेस अवधि समाप्त हो चुकी है या जल्द समाप्त होने वाली है।इस संबंध में खंड स्तर पर शिक्षा विभाग के अधिकारियों, संबंधित थानाध्यक्षों और विद्यालय प्रबंधन के साथ बैठक आयोजित की जाएगी। अभियान के दौरान 15 वर्ष की आयु पूरी कर चुके वाहनों तथा छात्रों को ढोने में उपयोग हो रहे निजी वाहनों की भी जांच होगी।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...