महोबा, मई 12 -- महोबा, संवाददाता। स्कूली वाहनों की फिटनेस की जांच के लिए अभियान चलाया गया। अभियान में स्कूली वाहनों की जांच की गई। जांच में चार वाहनों के परमिट फेल मिले। जबकि एक वाहन की फिटनेस फेल मिली। एआरटीओ ने सभी वाहनों पर कार्रवाई करते हुए कोतवाली पुलिस के सुपुर्द किया है। कार्रवाई से स्कूल संचालकों में हड़कंप मच गया है। छात्रों की सुरक्षा को लेकर एआरटीओ दयाशंकर ने जिला विद्यालय निरीक्षक प्रेमचंद्र यादव के साथ शहर में चलाए गए अभियान में स्कूली वाहनों की जांच की। विद्यालयों में छात्रों को ले जाने में लगे वाहनों की जांच में फिटनेस सहित परमिट आदि की जांच की गई। यह भी पढ़ें- अवैध वाहनों के खिलाफ दौड़े अफसर, पांच स्कूल बसें सीज जांच में चार वाहनों के परमिट फेल मिले। एआरटीओ ने जानकारी देते हुए बताया कि जिलाधिकारी गजल भारद्वाज के निर्देश पर...