महोबा, जून 29 -- महोबा, संवाददाता। जिला सड़क सुरक्षा समिति की बैठक में डीएम ने किड़ारी फाटक से कलेक्ट्रेट मोड तक स्पीड ब्रेकरों के स्लोप की मरम्मत कराने के निर्देश दिए। स्कूली वाहनों की फिटनेस का काम समय से पूरा कराने का काम किया जाएं। सोमवार को कलेक्ट्रेट सभागार में आयोजित बैठक में डीएम गजल भारद्वाज ने जिला सड़क सुरक्षा समिति की बैठक में स्कूली वाहनों में सीसीटीवी कैमरों के संचालन और अग्निशमन यंत्रों की व्यवस्था कराने के निर्देश दिए। उपजिलाधिकारियों को अवैध कब्जों के चिन्हीकरण कर कार्रवाई के निर्देश दिए गए। जो धुलाई सेंटर राजमार्ग के पास है उनकी जांच करा पानी निकासी की जांच करने के निर्देश दिए कहा कि अगर धुलाई सेंटर का पानी सड़क तक आता है तो धुलाई सेंटर के खिलाफ कार्रवाई की जाए। मार्ग दुर्घटनाओं में कमी के लिए महोबा छतरपुर मार्ग में किडा...