नवादा, मई 6 -- नवादा में निर्धारित मानकों का उल्लंघन कर वाहनों का परिचालन करने जिले में स्कूली वाहनों के विरुद्ध अभियान चलाया जा रहा है। जिला परिवहन पदाधिकारी के नेतृत्व में नियमों के उल्लंघन के आरोप में अब तक 22 स्कूली वाहनों का चालान काटा जा चुका है। इन पर 03 लाख 80 हजार रुपये के करीब जुर्माना लगाया जा चुका है। इनमें अकबरपुर के दो, रजौली के पांच व हिसुआ के तीन वाहन शामिल हैं। शेष वाहन नवादा के हैं। इन वाहनों में से कई वाहनों के चालकों के पास ड्राइविंग लाइसेंस नहीं पाये गये। वहीं कई वाहनों के प्रदूषण प्रमाणपत्र फेल थे। यह भी पढ़ें- बिना परमिट और फिटनेस चल रहे वाहनों पर कार्रवाई, एक वाहन सीज किसी वाहन का इंश्योरेंस नहीं था तो किसी का परमिट फेल था। कई वाहन ऐसे भी पाये गये जो निर्धारित क्षमता से अधिक बच्चों को लेकर वाहनों का परिचालन कर रहा ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.