धनबाद, मई 5 -- धनबाद। डीटीओ कार्यालय की ओर से सोमवार को शहर के कई स्कूली वाहनों की जांच की गई। जांच अभियान मोटरयान निरीक्षक हरीश कुमार के नेतृत्व में चलाया गया। बताया कि टीम ने धनबाद पब्लिक स्कूल मेन ब्रांच में 21 स्कूली बसों की जांच की। इसमें सारे वाहनों के कागजात सही पाए गए। सभी वाहनों में सीसीटीवी कैमरे भी लगे हुए मिले जबकि चार वाहनों में प्रेशर हॉर्न पाया गया। उक्त वाहनों को मोटरवाहन अधिनियम के अनुसार जुर्माना किया गया। एमवीआई हरीश कुमार ने बताया कि निरंतर स्कूली वाहनों की जांच की जा रही है। इसका असर स्कूल प्रबंधन पर स्पष्ट दिखाई दे रहा है। सभी वाहनों में सीसीटीवी कैमरे भी लगे हुए मिले। मौके पर जिला सड़क सुरक्षा प्रबंधक सुनील कुमार, रोड सेफ़्टी इंजीनियर अमरेश कुमार, स्कूल के शिक्षक उपस्थित रहे।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडी...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.