स्कूली वाहनों की जांच में कई खामियां मिलीं, कार्रवाई की दी चेतावनी
लातेहार, मई 13 -- लातेहार, प्रतिनिधि। डीटीओ उमेश मंडल के नेतृत्व में जिले में स्कूली बच्चों के आवागमन में उपयोग किए जा रहे वाहनों की सघन जांच अभियान बुधवार को चलाया गया। हाल के दिनों में स्कूली वाहनों से संबंधित दुर्घटनाओं में वृद्धि को देखते हुए यह विशेष अभियान चलाया गया। अभियान में पुलिस उपाधीक्षक (मुख्यालय) की टीम भी शामिल रही। जांच के दौरान सरस्वती शिशु विद्या मंदिर, किडजी स्कूल, डीएवी स्कूल एवं चिल्ड्रेन पैराडाइस स्कूल, लातेहार द्वारा संचालित बसों और अन्य वाहनों का निरीक्षण किया गया। अधिकारियों ने वाहनों के परिवहन संबंधी दस्तावेजों एवं सुरक्षा मानकों की गहन जांच की। डीटीओ उमेश मंडल ने बताया कि बच्चे देश का भविष्य हैं और उनकी सुरक्षा सुनिश्चित करना सभी की जिम्मेदारी है। उन्होंने कहा कि स्कूल प्रबंधन एवं वाहन स्वामियों को सुप्रीम कोर्ट...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.