गाज़ियाबाद, जनवरी 16 -- गाजियाबाद। राष्ट्रीय सड़क सुरक्षा माह के अंतर्गत तीसरे सप्ताह में स्कूली वाहनों की जांच का विशेष अभियान शुक्रवार से शुरू किया गया है। जनपद में स्कूली वाहनों के वैध प्रपत्रों और फिटनेस मानकों की शत-प्रतिशत जांच की गई। शासन के निर्देश पर एक जनवरी से 31 जनवरी तक राष्ट्रीय सड़क सुरक्षा माह मनाया जा रहा है। इसी क्रम में जिलाधिकारी के निर्देश पर जिला विद्यालय निरीक्षक और जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी को यह सुनिश्चित करने को कहा गया है कि सभी विद्यालय अपने वाहनों के फिटनेस प्रमाण पत्र उपलब्ध कराएं। जब तक किसी वाहन की फिटनेस पूर्ण नहीं होती, तब तक उसे बच्चों के परिवहन में प्रयोग नहीं किया जाएगा। डीएम ने सभी स्कूलों को चालक का नाम, मोबाइल नंबर और वाहन का पूरा विवरण परिवहन विभाग को उपलब्ध कराने के निर्देश दिए गए हैं। साथ ही यह भ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.