स्कूली वाहनों की जांच, ओवरलोडिंग नहीं करने की दी गई सख्त चेतावनी
देवघर, मई 12 -- देवघर, प्रतिनिधि। बच्चों की सुरक्षा को लेकर पुलिस व जिला प्रशासन पूरी तरह सतर्क है। एसपी प्रवीण पुष्कर के निर्देश पर सोमवार व मंगलवार को जिले के विभिन्न स्कूलों में स्कूली बसों, टेंपो व अन्य वाहनों की विशेष जांच अभियान चलाया गया। जांच के दौरान वाहन चालकों को बच्चों की सुरक्षा संबंधी कई आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए तथा ओवरलोडिंग नहीं करने की सख्त चेतावनी भी दी गई। जानकारी के अनुसार एसपी के निर्देशानुसार पुलिस उपाधीक्षक सीसीआर लक्ष्मण प्रसाद वं यातायात थाना प्रभारी दिलीप मुंडा के नेतृत्व में जिले के कई प्रमुख स्कूलों में जांच अभियान चलाया गया। इस दौरान एसकेपी विद्याविहार, संत फ्रांसिस स्कूल जसीडीह, संत फ्रांसिस स्कूल देवघर एवं सिन्हा इंटरनेशनल स्कूल रिखिया में संचालित स्कूली बसों, वैन व टेंपो की जांच की गई। यह भी पढ़ें- 155 स्...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.