पीलीभीत, मार्च 15 -- पीलीभीत, संवाददाता। जिले भर में स्कूली बच्चों की सुरक्षा को देखते हुए एआरटीओ वीरेंद्र सिंह ने विशेष चेकिंग अभियान चलाया और अभिलेख चेक किये। एआरटीओ वीरेंद्र सिंह और यात्रीकर अधिकारी बर्डिस चतुर्वेदी ने पीलीभीत-बीसलपुर मार्ग पर स्कूली वाहनों की सघन जांच की। चेकिंग के दौरान एक स्कूली वाहन की फिटनेस समाप्त हो चुकी थी। मार्ग पर चलता पाया गया। एक अन्य प्राइवेट वाहन में एलपीजी किट लगी हुई थी, जिसके माध्यम से स्कूली बच्चों का परिवहन किया जा रहा था। स्कूली बच्चों की सुरक्षा के साथ खिलवाड़ करने और स्कूली वाहन के लिए अनिवार्य अनुमान्यता लिये बिना ही स्कूली बच्चों का परिवहन करने के आरोप में दोनों वाहनों को थाना बीसलपुर क्षेत्रांतर्गत चीनी मिल पुलिस चौकी में निरुद्ध कर दिया गया। अभियान के दौरान पीलीभीत-बरेली मार्ग पर एक अन्य वाहन ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.