स्कूली वाहनों की चेकिंग, 14 वाहनों ने कराई फिटनेस
मैनपुरी, जुलाई 1 -- सहायक संभागीय परिवहन विभाग ने एक जुलाई से स्कूली बसों की फिटनेस को लेकर अभियान शुरू कर दिया। अभियान के पहले दिन बसों की फिटनेस, पंजीकरण, बीमा तथा अन्य सुरक्षा उपायों की जांच कराई गई। पहले दिन दर्जन भर बस संचालकों ने फिटनेस सेंटर पर जाकर बसों की फिटनेस कराई। कुछ लोग ऐसे भी पहुंचे जिन्होंने कहा कि उनकी बसों का संचालन नहीं हो रहा। ऐसे लोगों को रजिस्ट्रेशन निरस्त कराने के निर्देश दिए। सहायक संभागीय परिवहन विभाग ने एक जुलाई से 30 जुलाई तक एक माह का विशेष चेकिंग अभियान शुरू किया है। इस अभियान के तहत उन स्कूली बसों को टारगेट किया जा रहा है जिन स्कूली बसों में बच्चे आवागमन करते हैं। यह भी पढ़ें- सेफ फ्यूचर के तहत 15 तक चलेगा विशेष जांच अभियान अभियान के तहत बसों की फिटनेस, पंजीकरण और बीमा पर विशेष जोर दिया जा रहा है। इसके अलावा...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.