अयोध्या, अप्रैल 10 -- अयोध्या, संवाददाता। स्कूली वाहनों के फिटनेस के लिए परिवहन विभाग की टीम युद्धस्तर पर भौतिक सत्यापन में जुटी है। 15 दिवसीय विशेष चेकिंग अभियान के तहत शुक्रवार को परिवहन विभाग की विभिन्न टीम ने शहरी और ग्रामीण इलाके में स्कूलों में पहुंचकर निरीक्षण किया और वाहनों का डाटा निगरानी पोर्टल पर अपलोड किया। अब तक 711 वाहनों का डाटा पोर्टल अपलोड किया जा चुका है। जबकि 10वें दिन 148 वाहनों का डाटा अपलोड किया गया। इसके अलावा स्कूल प्रबंधन को वाहनों में मानक पूरा करने के निर्देश दिए गए, अन्यथा प्रवर्तन कार्रवाई की चेतावनी दी गई है। जिले के निजी स्कूलों में भारी संख्या में स्कूली वाहन से बच्चों को ढोया जा रहा है। इसमें तमाम वाहन अनफिट हैं। इसलिए हादसे की आंशका बनी रहती है। विद्यालयों में अध्यनरत बच्चों के सुरक्षित आवागमन के लिए परिव...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.