स्कूली योजनाओं के लिए सात से जिला स्कूल में कैंप
मुजफ्फरपुर, सितम्बर 3 -- मुजफ्फरपुर, प्रमुख संवाददाता। स्कूली योजनाओं को अब कैंप लगाकर पूरा कराया जाएगा। इसके लिए जिला स्कूल में 7 से 15 सितंबर तक कैंप लगाया जाएगा।कैंप में काम पूरा करवाने को कर्मियों की प्रतिनियुक्ति की गई। जिले में स्कूली योजनाएं लंबे समय से लंबित हैं और इनकी रिपोर्ट भी राज्य को नहीं जा रही है। यू-डायस नामांकन, अपार निर्माण, पोस्ट मैट्रिक स्कॉलरशिप, एक पेड़ मां के नाम अभियान, इंस्पायर अवार्ड, स्वच्छ और हरित विद्यालय मूल्यांकन, विषंजली पोर्टल पर रजिस्ट्रेशन, नशामुक्ति पोर्टल पर रजिस्ट्रेशन, निजी विद्यालय जांच रिपोर्ट, प्रशस्त एप पर शिक्षकों के रजिस्ट्रेशन में जिला काफी पीछे है। इन सभी योजनाओं को पूरा करवाने को लेकर इस कैंप का आयोजन किया गया है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.