प्रतापगढ़ - कुंडा, मार्च 10 -- लालगंज, हिन्दुस्तान संवाद। तेज रफ्तार स्कूली बस की टक्कर से डीजे वाहन पलट गया। डीजे पलटने से बगल से गुजर रहे बाइक सवार के साथ महिला और दो बच्चे भी घायल हो गए। सभी को एंबुलेंस से अस्पताल भेजा गया। बाइक सवार और घायल महिला मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिए गए। लालगंज कोतवाली क्षेत्र के महराज का पुरवा निवासी अक्षय गौतम डीजे लेकर मंगलवार सुबह बसंतगंज की ओर से आ रहा था। बसंतगंज से रानीगंज कैथोला की ओर जा रही रामपुर बावली स्थित स्कूल बस ने बनकटवा जेवई के पास डीजे में साइड से टक्कर मार दी। इससे डीजे सड़क पर ही पलट गया, जबकि बस आगे निकल गई। डीजे वाहन पलटने से बाइक सवार सांगीपुर के दीवानगंज निवासी 36 वर्षीय हरकेश वैश्य, उनकी 30 वर्षीय बहन पूजा अग्रहरि, संतोष अग्रहरि के साथ 8 वर्षीय भांजी जया, तीन वर्षीय बच्ची विधि घायल हो गए। घट...