प्रयागराज, फरवरी 25 -- पूरामुफ्ती थाने से करीब पांच सौ मीटर दूर बुधवार दोपहर स्कूली बस की चपेट में आने से साइकिल सवार छात्र की मौत हो गई। कौशाम्बी का पवन पटेल साइकिल से कोचिंग जा रहा था। हादसे के बाद बस समेत चालक फरार हो गया। आक्रोशित लोगों ने कानपुर-प्रयागराज मार्ग पर चक्काजाम कर फरार चालक के गिरफ्तारी की मांग की। पुलिस ने समझाते हुए शांत कराया। पुलिस ने अज्ञात बस चालक के खिलाफ एफआईआर दर्ज की है। कौशाम्बी के थाना संदीपन घाट गांव गौसपुर निवासी गया प्रसाद पटेल पेशे से दर्जी हैं। उनके चार बेटे व दो बेटियों में पांचवें नंबर की संतान 19 वर्षीय पवन पटेल स्नातक के साथ ही पूरामुफ्ती स्थित एक कोचिंग सेंटर में एडवांस डिप्लोमा इन कंप्यूटर एप्लिकेशन (एडीसीए) की पढ़ाई करता था। रोजाना की तरह वह बुधवार को साइकिल से कोचिंग जाने के लिए घर से निकला। दोपहर...