औरैया, मार्च 23 -- अजीतमल। कोतवाली क्षेत्र के ग्राम ज्ञानपुर भूरेपुर निवासी दीपक सिंह 18 मार्च की दोपहर बाइक से अपने खेत जा रहे थे। गांव के बाहर पुलिया के पास एक स्कूली बस ने उन्हें टक्कर मार दी, जिससे वह घायल हो गए और बाइक क्षतिग्रस्त हो गई। घटना के बाद घायल को उपचार के लिए भेजा गया। दीपक सिंह की तहरीर पर पुलिस ने बस और उसके चालक के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.