हाथरस, जनवरी 8 -- सिकंदराराऊ, संवाददाता। 11 दिन पूर्व स्कूल बस और मोटरसाइकिल की टक्कर में दो लोग गंभीर रूप से घायल हो गए थे। यह घटना 26 दिसंबर को सुबह करीब 9 बजे फतेलीपुर गांव के बंबे पर हुई। दुर्घटना के बाद बस चालक मौके से फरार हो गया था। विजेंद्र सागर के अनुसार उनके साले अमित पुत्र अनोखेलाल निवासी टीकरी कलां अपनी बुलेट मोटरसाइकिल से बच्ची दिव्या पुत्री बलवीर सिंह निवासी छौकरा के साथ वाजिदपुर मॉडल कॉलेज पढ़ाने जा रहे थे। भटीकरा होते हुए डांडेश्वरी के पास फतेलीपुर के बंबे पर अमित अपना हेलमेट साफ करने के लिए रुके थे। इसी दौरान पृथ्वी राज इंटर कॉलेज डांडेश्वरी की बस के चालक ने लापरवाही और तेज गति से बस चलाते हुए गलत दिशा से आकर बाइक को टक्कर मार दी। टक्कर से अमित और दिव्या गंभीर रूप से घायल हो गए और बुलेट मोटरसाइकिल भी क्षतिग्रस्त हो गई। चा...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.