औरैया, अप्रैल 27 -- अछल्दा, संवाददाता। अछल्दा-फफूंद मार्ग पर सोमवार सुबह दर्दनाक सड़क हादसा हो गया, जिसमें स्कूली बस की चपेट में आने से दो युवक गंभीर रूप से घायल हो गए। दोनों चचेरे भाई होमगार्ड की परीक्षा देने जा रहे थे। हादसे के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई और लोगों की भीड़ जुट गई। जानकारी के अनुसार, अजीतमल थाना क्षेत्र के छोटी पड़रिया निवासी 16 वर्षीय अमित पुत्र महेंद्र और 24 वर्षीय लवकुश पुत्र गोविंद सिंह सोमवार सुबह करीब पांच बजे फर्रुखाबाद के फतेहगढ़ में होमगार्ड की परीक्षा देने जा रहे थे। जैसे ही वे अछल्दा-फफूंद मार्ग पर पहुंचे, तभी तेज रफ्तार स्कूली बस ने उन्हें टक्कर मार दी। यह भी पढ़ें- होमगार्ड की परीक्षा देने जा रहे युवक और उसकी पत्नी की कार की टक्कर से मौत टक्कर इतनी तेज थी कि दोनों युवक सड़क पर गिरकर गंभीर रूप से घायल हो गए। सूचना ...