स्कूली बसों की फिटनेश और अग्निशमन यंत्रों की होगी जांच
बागपत, सितम्बर 24 -- बागपत। स्कूली बस में आग लगने की घटना के बाद पुलिस प्रशासन एक्शन मोड में आ गया है। बच्चों की जान से खिलवाड़ करने वाली लापरवाही पर नकेल कसते हुए पुलिस अधीक्षक सूरज कुमार राय ने एआरटीओ को पत्र जारी किया है। उन्होंने जिले में चल रही सभी स्कूली बसों की फिटनेस और उनमें मौजूद अग्निशमन यंत्रों की अविलंब गहन जांच कराने के निर्देश जारी किए हैं। घटना बीते दिन की है, जब अब्दुलपुर गांव के पास एक निजी स्कूल की बस दर्जनों छात्र-छात्राओं को लेकर उनके घर छोड़ने जा रही थी। रास्ते में अचानक बस के इंजन से धुआं निकलने लगा और देखते ही देखते वाहन में भीषण आग लग गई। बस में आग लगते ही बच्चों में चीख-पुकार मच गई। हालांकि, चालक की तत्परता और आसपास मौजूद ग्रामीणों की सूझबूझ से सभी बच्चों को सुरक्षित बाहर निकाल लिया गया। इस घटना में एक बेहद बड़ा और ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.