लखनऊ, जून 27 -- लखनऊ। स्कूली बसों की फिटनेस आदि की जांच के लिए परिवहन विभाग एक से 31 जुलाई जांच अभियान चलाएगा। विभागीय अधिकारियों ने बताया कि परिवहन मंत्री दयाशंकर सिंह के निर्देश पर बसों की तकनीकी खराबी, फिटनेस, सुरक्षा मानकों की जांच की जाएगी। चालकों का भी भौतिक सत्यापन किया जाएगा। जांच में बस बॉडी की संरचना, बस की छत की निर्धारित भार मानक के अनुसार मजबूती, सीट व सीट एंकरेज टेस्ट, बॉडी चेसिस माउंटिंग टेस्ट, आपातकालीन गेट इत्यादि की जांच की जाएगी। बसों में क्षमता के अनुरूप एबीएस टाइप, ड्राई पाउडर, फायर उपकरण भी देखे जाएंगे। यह भी पढ़ें- प्रदेश में स्कूल बसों के खिलाफ पहली से जांच अभियान

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...