मेरठ, अप्रैल 13 -- बच्चों की सुरक्षा को लेकर परिवहन विभाग और स्कूल प्रबंधन की लापरवाही सामने आई है। ताजा आंकड़ों के अनुसार मेरठ और सहारनपुर मंडल के नौ जिलों में स्कूली वाहनों का डाटा ऑनलाइन पोर्टल पर अपलोड करने की गति बेहद धीमी है। हालात यह हैं कि नौ जिलों में पंजीकृत कुल स्कूली वाहनों में से आधे का डाटा भी अब तक अपलोड नहीं हो सका है। इस सुस्ती पर मेरठ जिले की स्थिति डीएम डा. वीके सिंह ने सख्त नाराजगी जाहिर करते हुए कार्य में तेजी लाने के निर्देश दिए हैं। परिवहन विभाग के साथ ही बीएसए और डीआईओएस को भी लगाया गया है। शासन की ओर से स्कूली बच्चों के परिवहन में लगे वाहनों के लगातार मोनिटरिंग के लिए यूपी इंटीग्रेटेड स्कूल व्हीकल मैनेजमेंट पोर्टल तैयार कराया गया है। मेरठ समेत प्रदेश के सभी 75 जिलों के स्कूलों के सभी वाहनों का ब्योरा इस पोर्टल पर ...