धनबाद, अक्टूबर 2 -- धनबाद, मुख्य संवाददाता। आईआईटी धनबाद में गुरुवार को स्वच्छता ही सेवा कैंपेन-2026 के तहत बेस्ट आउट ऑफ वेस्ट प्रतियोगिता का आयोजन हुआ। डिपार्टमेंट ऑफ एनवायरनमेंटल साइंस एंड इंजीनियरिंग के ईआईएसीपी प्रोग्राम सेंटर ने सेंटर फॉर सोसाइटल मिशन (सीएसएम) के सहयोग से कचरे से कमाल : कचरा नहीं, रिसोर्स है थीम पर प्रतियोगिता हुई। तीन कैटेगरी में प्रतियोगिता करायी गई। पहली कैटेगरी में आठवीं से 12वीं तक के स्कूली बच्चे, दूसरी में अंडरग्रेजुएट, पोस्टग्रेजुएट स्टूडेंट्स और रिसर्च स्कॉलर्स तथा तीसरी में वर्किंग प्रोफेशनल्स, होममेकर और अन्य प्रतिभागी शामिल थे। प्रतियोगिता का मकसद कचरा कम करने, इस्तेमाल की गई चीजों को दोबारा उपयोग में लाने और बेकार सामग्री से उपयोगी प्रोडक्ट तैयार करने के आइडिया को बढ़ावा देना था। प्रतिभागियों ने अलग-अलग ...