स्कूली बच्चों से भरी बस पुलिया से टकराकर नाले में फंसी
इटावा औरैया, मई 12 -- भरथना। कस्बा क्षेत्र के पाली बंबा मार्ग पर मंगलवार सुबह स्कूली बच्चों को लेकर जा रही एक तेज रफ्तार बस अनियंत्रित होकर पुलिया से टकरा गई। टक्कर इतनी जोरदार थी कि बस सड़क किनारे बने नाले में जाकर फंस गई। गनीमत रही कि बस पलटी नहीं, वरना बड़ा हादसा हो सकता था। बताया गया कि हादसे के समय बस में करीब 20 स्कूली बच्चे सवार थे। सुबह करीब सात बजे बस तेज गति से पाली बंबा मार्ग से गुजर रही थी। इसी दौरान चालक वाहन से नियंत्रण खो बैठा और बस सीधे पुलिया से जा टकराई। टक्कर के बाद बस का अगला हिस्सा नाले में फंस गया। हादसे के बाद बस में सवार बच्चों की चीख-पुकार सुन आसपास के लोग मौके की ओर दौड़ पड़े। स्थानीय लोगों ने बस के अंदर फंसे बच्चों को सुरक्षित बाहर निकाला। घटना के दौरान कई बच्चे घबराकर रोने लगे। सूचना पर अभिभावक भी मौके पर पहुंच...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.