चंदौली, अप्रैल 26 -- चंदौली, संवाददाता। चहनियां विकास खंड के रूपेठा स्थित कम्पोजिट विद्यालय के शिक्षक पर स्कूली बच्चों से निर्माण सामाग्री ढुलवाने का आरोप है। इस संबंध में एक वीडियो भी वायरल है। हालांकि हिन्दुस्तान वायरल वीडियो की पुष्टि नहीं करता है। फिलहाल बीएसए सचिन कुमार ने इसे गंभीरता से लेते हुए विद्यालय के प्रधानाचार्य सुनील कुमार को सस्पेंड कर दिया है। इस कार्रवाई से शिक्षकों में खलबली मची है।चहनिया विकास खंड के रूपेठा कम्पोजिट विद्यालय में बीते दिनों स्कूली बच्चों से चिलचिलाती धूप में ईंट, बालू एवं अन्य निर्माण सामग्री ढुलवाने का काम किया गया। इसका एक वीडियो भी सामने आया है। इससे शिक्षा विभाग में खलबली मच गई। यह भी पढ़ें- अधूरा वीडियो वायरल कर दबाव बनाने का आरोप मामले की गंभीरता को देखते हुए जिला बेसिक शिक्षाधिकारी सचिन कुमार ने ...