स्कूली बच्चों से दुर्व्यवहार पर सख्त कार्रवाई होगी : मुख्यमंत्री
नई दिल्ली, अगस्त 31 -- नई दिल्ली, प्रमुख संवाददाता। दिल्ली के स्कूलों में बच्चों के साथ सामने आई अमानवीय घटनाओं पर मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने कड़ा रुख अपनाया है। स्कूलों और बसों में बच्चों के साथ दुर्व्यवहार की घटनाओं पर गहरा रोष व्यक्त करते हुए उन्होंने दोषी स्कूलों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई के आदेश दिए हैं। उन्होंने कहा कि ऐसी घटनाओं में लापरवाही बरतने वाले स्कूल प्रबंधन और संबंधित जिम्मेदार लोगों की भी जवाबदेही तय की जाएगी। मुख्यमंत्री ने जाफराबाद स्थित एक प्ले स्कूल को सील करने के निर्देश भी जारी किए हैं। मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने कहा कि स्कूल जाने वाले मासूम बच्चों के साथ होने वाला अमानवीय व्यवहार किसी भी सभ्य समाज के लिए बेहद पीड़ादायक है। जाफराबाद स्थित एक निजी डे-केयर एवं प्ले स्कूल में तीन वर्षीय बच्चे के साथ कथित शारीरिक एवं यौन द...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.