बेगुसराय, फरवरी 26 -- बीहट। बिहार पुलिस सप्ताह को लेकर जीरोमाइल ओपी के द्वारा पपरौर मध्य विद्यालय में गुरुवार को बच्चों के बीच वाद विवाद प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। महिला की सुरक्षा, दहेज प्रथा, बाल विवाह तथा बाल मजदूरी जैसे विषयों में स्कूल के सैकड़ों बच्चों ने भाग लिया। बेहतर प्रदर्शन के लिए कुल 18 बच्चों को पुरस्कृत किया गया। जीरोमाइल ओपी अध्यक्ष प्रवीण कुमार तथा एचएम विनय कुमार ने बताया कि दो दिवसीय प्रतियोगिता का आयोजन किया गया था। (नि.सं.)

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...