भागलपुर, अक्टूबर 2 -- भागलपुर, वरीय संवाददाता। स्कूली बच्चों में गैर संचारी रोगों (एनसीडी) की रोकथाम, पहचान और उपचार के प्रति जागरूकता बढ़ाने के उद्देश्य से राष्ट्रीय शोध एवं कार्यशाला का आयोजन किया गया। यह आयोजन एसोसिएशन ऑफ फिजिशियन ऑफ इंडिया भागलपुर चैप्टर एवं हैप्पी वैली स्कूल के संयुक्त तत्वावधान में हुआ। कार्यक्रम में स्कूल के 300 विद्यार्थी शामिल हुए। कार्यशाला में डॉ. डीपी सिंह, डॉ. हेमशंकर शर्मा, एपीआई भागलपुर चैप्टर के प्रेसिडेंट डॉ. बीके शर्मा, स्कूल की वाइस चेयरपर्सन डॉ. प्रतिभा सिंह, डॉ. मनीष कुमार ने विद्यार्थियों को डायबिटीज, उच्च रक्तचाप व हार्ट डिजीज जैसी गैर संचारी रोगों के बारे में जानकारी दी। स्कूल के प्राचार्य विवेक चटर्जी ने अतिथियों को सम्मानित किया। वहीं डॉ. रवि आनंद ने धन्यवाद ज्ञापन किया।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्व...