उन्नाव, फरवरी 3 -- उन्नाव। थाना गांव स्थित इंटर कॉलेज में मंगलवार को मुद्रा प्रदर्शनी का आयोजन किया गया। सहायक शिक्षक डॉ. प्रभात सिन्हा ने प्रदर्शनी का शुभारंभ करते हुए कहा कि यह सिक्के सिर्फ पैसे नहीं, बल्कि इतिहास की जीवंत कहानियां हैं। इनके जरिए बच्चे किताबों से बाहर निकलकर वैश्विक संस्कृतियों को बारीकी से समझेंगे। मुद्रा प्रदर्शनी में शामिल देश विदेश के पुराने सिक्कों ने स्कूली बच्चों को इतिहास, भूगोल और अर्थशास्त्र की दुनिया से रूबरू कराया। पुराने भारतीय सिक्कों से लेकर जापान और मुगलकालीन मुद्राओं को हाथ में पकड़ने के लिए बच्चे बेताब दिखे। इसदौरान इंटर कॉलेज के कार्यवाहक प्रधानाचार्य श्याम सिंह, राजेश, अजीत, योगेंद्र, बी.डी. श्रीवास्तव, नागेंद्र समेत अन्य शिक्षक व छात्र-छात्राएं उपस्थित रहे।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.