शाहजहांपुर, मार्च 1 -- नगर पंचायत और ग्रीन फ्यूचर कलेक्टिव के तत्वावधान में नंद किशोर आचार्य बाल विद्यालय के बच्चों ने होली जागरूकता रैली निकाली। रैली का शुभारंभ नगर पंचायत परिसर से हुआ। नगर के हाईवे, मेन बाजार होकर रैली ने प्रमुख मार्गो से भ्रमण किया। होली पर साफ सफाई रखने और रसायनिक रंगों से परहेज करने के संदेश लिखे बैनर और पोस्टर बच्चे हाथों में लिए थे। पानी की बरबादी रोकने और स्वच्छ हरित होली मनाकर पर्यावरण संरक्षण की जनसाधारण से अपील की गयी। रैली के समापन पर पर्यावरण मित्र होली मनाकर पर्यावरण संरक्षण की सामूहिक शपथ ली गयी। प्रधानाचार्य सीमा परवीन समेत स्टाफ, समाजसेवी और पुलिस बल शामिल रहा।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.