स्कूली बच्चों ने सीखा निरोग रहने का मंत्र
भागलपुर, अक्टूबर 7 -- भागलपुर, वरीय संवाददाता। राष्ट्रीय आयुष मिशन एवं राज्य आयुष समिति, बिहार के निर्देश पर जिला आयुष समिति, भागलपुर द्वारा जिले के विभिन्न विद्यालयों में मंगलवार को 'आयुर्विद्या' कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस दौरान आयुष चिकित्सकों ने छात्र-छात्राओं को आयुष चिकित्सा पद्धति, योग और प्राकृतिक जीवनशैली का महत्व समझाया। कार्यक्रम के तहत चिकित्सकों ने बच्चों को तुलसी, नीम, हल्दी, एलोवेरा, अर्जुन, अशोक, हरसिंगार और करी पत्ता जैसे औषधीय पौधों की पहचान कराने के साथ उनके औषधीय गुणों व उपयोग की विस्तृत जानकारी दी। इसके अतिरिक्त दैनिक जीवन में योग, प्राणायाम, संतुलित दिनचर्या और स्वच्छता के महत्व पर प्रकाश डाला गया। विद्यार्थियों में स्वास्थ्य जागरूकता बनाए रखने के उद्देश्य से संबंधित विद्यालयों में 'आयुष हेल्थ क्लब' का गठन कर बच्...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.