स्कूली बच्चों ने समर कैम्प में सीखे योग और तकनीक के नए गुर
बरेली, जून 1 -- रामपुर बाग स्थित शांति अग्रवाल सरस्वती विद्या मंदिर इंटर कॉलेज के समर कैम्प रविवार को समापन हुआ। कैम्प 25 मई को शुरू हुआ था। जिसमें कक्षा 6 से 12 तक के छात्र छात्राओं ने बढ़ चढ़कर हिस्सा लिया। कैंप में बच्चों को कैरियर काउंसलिंग, योग, कंप्यूटर प्रशिक्षण, कत्थक नृत्य, संगीत और क्राफ्ट निर्माण की जानकारी दी गई। वेस्ट पेपर से आकर्षक वस्तुएं बनाना भी सिखाया गया। साथ ही इंग्लिश स्पीकिंग और तकनीकी शिक्षा के महत्व से विद्यार्थियों को अवगत कराया गया। स्कूल के अध्यक्ष पीयूष कुमार अग्रवाल, प्रबंधक बृजवासी अग्रवाल एवं प्रिंसिपल डॉ. धीरेंद्र शर्मा ने बच्चों का उत्साहवर्धन करते हुए उन्हें निरंतर सीखते रहने की सलाह दी। कैंप को सफल बनाने में प्रगति पांडे, मुकेश गंगवार सहित अन्य शिक्षक-शिक्षिकाओं का सहयोग रहा।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.