दरभंगा, दिसम्बर 31 -- दरभंगा। शहर के लालबाग स्थित लक्ष्मेश्वर पब्लिक लाइब्रेरी में फूलों की बगिया सज गयी है। बुधवार को उद्घाटन के बाद इसे आम लोगों के लिए खोल दिया जाएगा। इसे लेकर लोगों में उत्साह देखा जा रहा है। नॉर्थ बिहार हॉर्टिकल्चर सोसाइटी 33वीं पुष्प प्रदर्शनी का आयोजन कर रही है। इसे लेकर मंगलवार को स्कूली बच्चों ने शहर में जागरूकता रैली निकाली। इसमें उन्होंने लोगों को पर्यावरण के प्रति जागरूक किया। हाथों में प्रकृति और पर्यावरण की रक्षा से जुड़े स्लोगन लिखे पोस्टर लिए बच्चों ने शहर के बीच भ्रमण किया। रैली को अनिल भल्ला, डॉ. राम बाबू खेतान व डॉ. लता खेतान ने हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। रैली का नेतृत्व डॉ. मिनी प्रियदर्शिनी, प्रकाश रंजन सिंह, मुकेश खेतान, तरुण मिश्रा व सुशील पांडे ने किया। इसके बाद रैली में शामिल बच्चों के बीच पेंटिंग ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.