मुजफ्फर नगर, मई 21 -- मुजफ्फरनगर बुधवार को जीडी गोयनका पब्लिक स्कूल के बच्चों ने शैक्षणिक भ्रमण के तहत मुजफ्फरनगर रेलवे स्टेशन का दौरा किया। इस दौरान बच्चों ने भारतीय रेलवे की कार्यप्रणाली को करीब से समझा और आधुनिक ट्रेन 'वंदे भारत' के संचालन से जुड़ी महत्वपूर्ण जानकारियां हासिल कीं। स्टेशन अधीक्षक पवन कुमार ने विद्यार्थियों को रेलवे के सिग्नल सिस्टम, समय सारणी, आरक्षण प्रक्रिया और ट्रेनों के सुरक्षित संचालन के बारे में विस्तार से बताया। उन्होंने बताया कि किस प्रकार तकनीक के माध्यम से रेलवे सेवाओं को आधुनिक और सुरक्षित बनाया जा रहा है। बच्चों ने वंदे भारत ट्रेन की विशेषताओं जैसे तेज गति, आधुनिक सुविधाएं और बेहतर यात्री अनुभव के बारे में भी जानकारी प्राप्त की। यह भी पढ़ें- रेलवे फाटक से टकराई स्कूली वैन,30 मिनट देरी से गुजरी ट्रेनें इस अवस...