गंगापार, अप्रैल 19 -- रविवार को खानपुर गांव स्थित पं श्रीनाथ तिवारी इंटर कॉलेज में आयोजित वार्षिक समारोह में स्कूली बच्चों ने जमकर धमाल मचाया। एक के बाद एक रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रम की प्रस्तुति कर उपस्थित लोगों को मन मोह लिया। इस अवसर पर मुख्य अतिथि के रूप में मौजूद रहे हरे कृष्ण शुक्ल ने कहा कि जिस गांव जिले व प्रदेश की शिक्षा जितनी अधिक मजबूत होगी, उसका विकास उतनी तेजी से होगा। प्रबंधक विजय कुमार तिवारी ने स्कूली बच्चों द्वारा पेश किए गए, कार्यक्रम की जमकर तारीफ की। वार्षिक समारोह में उपस्थित रहे जय मां दुर्गा जन सेवा ट्रस्ट के अध्यक्ष प्रवीण कुमार तिवारी की ओर से स्कूली बच्चों को बैग व शिक्षण सामग्री प्रदान की गई। बैग व शिक्षण सामग्री पाते ही बच्चों के चेहरे खुशी से भर गए। प्रधानाचार्य पकज तिवारी ने संस्था द्वारा बच्चों को दिए गए श...