उरई, दिसम्बर 23 -- कोंच। पिंडारी रोड स्थित क्राइस्ट ज्योति पब्लिक स्कूल में क्रिसमस डे मनाया गया। विद्यालय परिसर को गुब्बारों और क्रिसमस ट्री से सजाया गया। विद्यालय के बच्चों द्वारा सुंदर क्रिसमस ट्री तैयार किया गया। विद्यार्थियों ने सांता क्लॉज की वेशभूषा में मंच पर आकर गीत नृत्य और नाट्य प्रस्तुत कर सभी का मन मोह लिया। प्रधानाचार्य जोसफ अकुला ने बच्चों को क्रिसमस डे के महत्व के बारे में बता कहा यह पर्व हमें प्रेम, सेवा,त्याग और मानवता की सीख देता है। नीलिमा गुरेटी, नीरज पचौरी, मनीष वाजपेयी, नेहा, दीपिका, राजा के साथ छात्र-छात्राओं में आयुषी ओम गुप्ता दिव्यांशु पटेल मनीष राजपूत सहित बड़ी संख्या में बच्चे रहे।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.