स्कूली बच्चों ने मंजूषा कला की बारीकियों को सीखा
भागलपुर, जुलाई 22 -- भागलपुर। मंजूषा कला के संरक्षण और प्रचार-प्रसार के उद्देश्य से मंगलवार को 'हर हर मंजूषा, हर घर मंजूषा' जागरूकता अभियान के तहत डाउटवाट गोशाला के समीप एक निजी स्कूल परिसर में कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम का नेतृत्व मंजूषा गुरु मनोज कुमार पंडित ने किया। उन्होंने कहा कि इस अभियान के माध्यम से एक लाख लोगों को मंजूषा कला के प्रति जागरूक करने का संकल्प लिया गया है। इसके तहत स्कूलों, कॉलेजों तथा गांवों की पंचायतों में लगातार कार्यक्रम आयोजित किए जा रहे है। कार्यक्रम का आयोजन इंटैक भागलपुर चैप्टर एवं स्पीक मैके के संयुक्त तत्वावधान में किया जा रहा है। वहीं कार्यक्रम में स्कूली बच्चों को मंजूषा कला की बारीकियों को सीखाया गया। साथ ही इस कला के प्रतिक जागरूक किया। मौके पर दीपेश कुमार, केशव रंजन, काशीकांत सिंह आदि मौजूद थे...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.