स्कूली बच्चों ने बनाए अंगदान जागरूकता पोस्टर
देहरादून, अगस्त 18 -- देहरादून। विश्व अंगदान दिवस के उपलक्ष्य में दधीचि देहदान समिति ने पहली बार शहर के विभिन्न स्कूलों में बच्चों के बीच पोस्टर प्रतियोगिता कराई। वुडलैंड स्कूल इंद्रानगर, श्री गुरु नानक कन्या इंटर कॉलेज खुड़बुड़ा, श्री महावीर जैन कन्या पाठशाला तिलक रोड और जानकी चिल्ड्रन एकेडमी, कुंज विहार कारगी चौक के विद्यार्थियों ने उत्साह से प्रतिभाग किया। कार्यक्रम के संयोजक एवं समिति के कोषाध्यक्ष कृष्ण कुमार अरोड़ा ने बताया कि आगामी चार अक्तूबर को होने वाले पंचम दधीचि यज्ञ में प्रतिभागी बच्चों को पुरस्कृत किया जाएगा। समिति के अध्यक्ष डॉ. मुकेश गोयल ने बताया कि साढ़े चार साल की यात्रा में अब तक 700 लोगों ने नेत्र, अंग और देहदान का संकल्प लिया है। इनमें से 25 पुण्य देह दून मेडिकल कॉलेज को दान की जा चुकी हैं। वहीं, 56 लोगों के कॉर्निया...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.