प्रतापगढ़ - कुंडा, फरवरी 28 -- सांगीपुर। ब्लॉक स्तरीय एक दिवसीय एक्सपोजर विजिट पर शनिवार को जा रहे उच्च प्राथमिक विद्यालय के छात्र-छात्राओं की टीम को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया गया। टीम को पड़ोसी जनपद अमेठी के फुरसतगंज स्थित इंदिरा गांधी राष्ट्रीय उड़ान अकादमी का भ्रमण कराया गया। ब्लॉक के 25 अलग-अलग उच्चप्रथमिक विद्यालयों के कक्षा 6 से 8 तक 100 से अधिक छात्र-छात्राओं ने इसमें हिस्सा लिया। इस मौके पर सतीश द्विवेदी, मनोज मौर्य, मनोज सिंह, शैलेश यादव, सर्वोदय सिंह, अजय कुमार, विज्ञान एआरपी विश्वजीत प्रताप सिंह मौजूद रहे।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.