रामगढ़, जून 17 -- कुजू, निज प्रतिनिधि। स्कूली बच्चों ने बोंगावार के मंडाटांड़ में बुधवार को पौधरोपण कर लोगों को पर्यावरण सुरक्षित बनाने को प्रेरित किया। इस दौरान संस्कार पब्लिक स्कूल में हर साल की भांति इस साल भी बच्चों के अपने नन्हे हाथों से कई पौधे लगाए। बच्चों ने वृक्षारोपण के संकल्प को दोहराते हुए प्रदुषण मुक्त वातावरण के लिए इसे आवश्यक बताया। इस मौके पर बोंगावार के वार्ड पार्षद राजू साव मौजूद रहे। उन्होंने भी पौधारोपण कार्य को आगे बढ़ाया। स्कूल के मैनेजमेंट हेड अयोध्या बर्मा ने पौधे लगाते हुए कहा कि वृक्ष के बिना जीवन संभव नहीं है।  डायरेक्टर अमित वर्मा व प्रिंसिपल पायल कुमारी ने पौधारोपण का कार्य निरंतर जारी रखने की बात कही। साथ ही इसे जीवन प्रदायिनी ऑक्सीजन प्राप्ति का मुख्य श्रोत बताया। कार्यक्रम में शिक्षिका माला सिन्हा, पूजा कुम...