गुमला, मार्च 29 -- घाघरा, प्रतिनिधि। प्रखंड के पाकरटोली स्थित गोपाल साहू पब्लिक स्कूल में रविवार को वार्षिक उत्सव समारोह धूमधाम के साथ आयोजित किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ प्रमुख सविता देवी, उप प्रमुख शिवा देवी, भाजपा मंडल अध्यक्ष आशीष कुमार सोनी, समाजसेवी विपिन बिहारी सिंह, मनोज साहू, मनोज सिन्हा, आजाद साहू और विद्यालय के निदेशक नीरज कुमार साहू सहित अन्य अतिथियों ने मां सरस्वती व दिवंगत गोपाल साहू के चित्र के समक्ष दीप प्रज्ज्वलित कर किया। मौके पर विद्यालय के छात्र-छात्राओं ने रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किए। नृत्य, गीत और आकर्षक झांकियों ने उपस्थित दर्शकों का मन मोह लिया। कार्यक्रम के दौरान उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले विद्यार्थियों को अतिथियों द्वारा पुरस्कृत कर सम्मानित किया गया।समारोह को संबोधित करते हुए प्रमुख सविता देवी न...