स्कूली बच्चों ने निकाली तिरंगा यात्रा
बेगुसराय, अगस्त 12 -- भगवानपुर। प्रखंड के प्रारंभिक व हाई स्कूलों में बुधवार को 'हर घर तिरंगा अभियान' के तहत एक तिरंगा यात्रा निकाली गई। यह यात्रा स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर देशभक्ति और राष्ट्रीय एकता की भावना को जन-जन तक पहुंचाने के उद्देश्य से आयोजित की गई थी। इसमें प्रधानाध्यापक के नेतृत्व में विद्यालय की छात्र-छात्राओं, शिक्षकों ने भाग लिया। हाथों में राष्ट्रीय ध्वज तिरंगा थामे व देशभक्ति के नारे भारत माता की जय,वंदे मातरम लगाते हुए निकले बच्चों के उत्साह से पूरा पोषक क्षेत्र राष्ट्रभक्ति के रंग में रंग गया। प्रधानाध्यापक रईस उद्दीन ने कहा कि हर घर तिरंगा अभियान केवल एक औपचारिक कार्यक्रम नहीं है,बल्कि यह नई पीढ़ी में राष्ट्रप्रेम, राष्ट्रीय एकता व अमर शहीदों के प्रति कृतज्ञता का भाव जगाने का एक सशक्त माध्यम है।मौके यह भी पढ़ें- जीडी कॉ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.