बेगुसराय, अप्रैल 22 -- बेगूसराय, हमारे प्रतिनिधि। माउंट लिट्रा पब्लिक स्कूल में विश्व पृथ्वी दिवस बड़े उत्साह, जागरूकता और उत्सव के साथ मनाया गया। प्रातःकालीन सभा में बच्चों ने पृथ्वी दिवस पर सुंदर भाषण प्रस्तुत किए। छोटे-छोटे बच्चों ने एक मनमोहक नाटक के माध्यम से "प्लास्टिक का उपयोग बंद करें", "पेपर बैग अपनाएं" और "पृथ्वी हमारी माता है" जैसे महत्वपूर्ण संदेश दिए। इस वर्ष की थीम "हमारी शक्ति, हमारी पृथ्वी" पर आधारित एक प्रभावशाली नाटक प्रस्तुत किया गया। इसमें विद्यार्थियों ने दिखाया कि किस प्रकार मनुष्य द्वारा फैलाया गया प्रदूषण, विशेष रूप से प्लास्टिक, हमारी पृथ्वी के लिए घातक है। बच्चों ने अपने अभिनय के माध्यम से यह संदेश दिया कि हमें अपनी पृथ्वी को प्लास्टिक मुक्त बनाना होगा और उसकी रक्षा करनी होगी। यह भी पढ़ें- कटिहार: विश्व पृथ्वी दि...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.