गोंडा, मई 9 -- गोण्डा। उच्च प्राथमिक विद्यालय बेलवानोहार में मीना मंच के बैनर तले नशा उन्मूलन अभियान चलाया गया। बच्चों ने नाटक के जरिए बताया कि नशा एक अभिशाप है जो परिवार ही नहीं पूरे समाज को दूषित करता है। मीना मंच के सुगमकर्ता मनोज कुमार चतुर्वेदी ने बताया कि मोनिका, रंजना यादव, रुनझुन, शिवानी, प्रतिज्ञा, खुशी, पलक, नैन वर्मा व रजनी सिंह ने नाटक का मंचन किया। साथ ही कक्षा आठ के आनंद कुमार ने ऑटोमेटिक वॉटर डिस्पेंसर और कपिल कुमार ने सेफ्टी हाउस का मॉडल बनाया। क्राफ्ट कला में जीनत, प्रतिज्ञा, प्रियांशी व खुशी को प्रथम, द्वितीय व तृतीय स्थान मिला। प्रधानाध्यापक श्रवण कुमार सिंह व सहायक अध्यापक अखिलेश कुमार ने सभी विजेता बच्चों को मेडल प्रदान किया। यह भी पढ़ें- स्कूली बच्चों ने दिया नशा मुक्ति का संदेश
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटी...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.