प्रयागराज, अप्रैल 9 -- प्रयागराज, संवाददाता। पुलिस महानिदेशक रेलवे की ओर से 18 मार्च से जीआरपी थानों में स्कूली बच्चों को भ्रमण कराने का निर्णय लिया गया था। इसी क्रम गुरुवार को एंग्लो बंगाली इंटर कॉलेज के बच्चों ने जीआरपी थाने का भ्रमण किया।इस दौरान बच्चों को डॉग स्क्वायड, अपराध नियंत्रण, ड्रोन कैमरा, सीसीटीवी कैमरा आदि की जानकारी दी गई।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...