सीतापुर, फरवरी 17 -- हरगांव, संवाददाता। अवध शुगर एण्ड एनर्जी लिमिटेड हरगांव परिसर में मंगलवार को राष्ट्रीय आविष्कार अभियान के अंतर्गत परिषदीय विद्यालयों के छात्र-छात्राओं का एक दिवसीय एक्सपोजर विजिट उत्साहपूर्ण वातावरण में आयोजित किया गया। पड़ोसी जनपद के विभिन्न विद्यालयों से लगभग सौ छात्र-छात्राओं ने इस शैक्षिक भ्रमण में सहभागिता की। खण्ड शिक्षा अधिकारी देवेश राय के निर्देशन में पहुंचे विद्यार्थियों का मिल के मुख्य द्वार पर एचआर मैनेजर देवेन्द्र सिंह ने गर्मजोशी से स्वागत किया। सुरक्षा की दृष्टि से सभी बच्चों को हेलमेट दिए गए। मिल के अभियंताओं ने गन्ने की प्राप्ति से लेकर चीनी निर्माण तक की संपूर्ण प्रक्रिया को सरल और रोचक ढंग से समझाया। वहीं आधुनिक मशीनरी, प्रसंस्करण इकाइयों और पैकेजिंग व्यवस्था को देखकर छात्र-छात्राएं बेहद उत्साहित नजर...