सहारनपुर, फरवरी 26 -- स्कूल की छुट्टी के बाद बच्चों में होली का उत्साह चरम पर दिखाई दिया। जैसे ही छुट्टी हुई, बच्चों ने एक-दूसरे को गुलाल लगाकर रंगों का त्योहार मनाना शुरू कर दिया। कई जगह बच्चों ने स्कूल परिसर के बाहर और बस में भी होली खेली। रंगों की मस्ती में डूबे बच्चे अपनी स्कूल ड्रेस खराब होने की बिल्कुल चिंता करते नजर नहीं आए। सफेद और हल्के रंग की यूनिफॉर्म पल भर में गुलाबी, हरे और पीले रंगों से भर गई, लेकिन बच्चों के चेहरों पर सिर्फ खुशी और उत्साह दिखा। बसों में भी "होली है" की गूंज सुनाई देती रही और बच्चे हंसी-मजाक करते हुए घर लौटे। अभिभावकों और शिक्षकों ने बच्चों को सुरक्षित तरीके से होली खेलने की सलाह दी। कुल मिलाकर बच्चों ने पूरे उल्लास और बेफिक्री के साथ रंगों का पर्व मनाया।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट स...